दिल्ली के सरोज अस्पताल में मरीजों की भर्ती पर रोक

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 24 Apr 2021 , 14:19:49 PM
  • Share With



नयी दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी के सरोज अस्पताल ने ऑक्सीजन गैस की कमी के कारण मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है।

अस्पताल के एक सूत्र ने यूनीवार्ता से फोन पर कहा, “ सभी बिस्तर भरे हुए हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन की काफी किल्लत है। इसलिए हम मरीजों की भर्ती बंद कर रहे हैं।”
सरोज अस्पताल में अभी 141 मरीज भर्ती हैं।इससे पहले अस्पताल ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए निर्देश दिये जाने की मांग को लेकर गुहार लगायी थी।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान