दिल्ली तथा एनसीआर के कई इलाकों में बारिश ठंड बढ़ने के आसार

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 02 Jan 2021 , 19:43:22 PM
  • Share With



नयी दिल्ली/ दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर शनिवार सुबह हल्की बारिश हुयी, जिससे ठंड के और बढ़ने के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता काफी कम थी।

दिल्ली में हालांकि बारिश होने के बावजूद न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है।

बाद में मौसम में सुधार हुआ तथा करीब 11 बजे तामपमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकमत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता काफी कम थी विशेषकर राजमार्ग में यातायात धीमी गति से चल रहा था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के हिसाब से छह डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश तथा बूंदा-बांदी के आसार हैं, जबकि आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जबकि वायु की गुणवत्ता काफी खराब रही। केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यहां पर सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 453 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार यहां रविवार को भी हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ ही आम तौर पर बादल छाये रहेंगे। न्यूनत तापमान आठ डिग्री तथा अधिकमत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य था।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान