देश की एकता अखंडता को बनाए रखने में भारतीय पुलिस का अहम योगदानः मुर्मू

public asia | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 27 Dec 2022 , 22:46:43 PM
  • Share With



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि भारतीय पुलिस ने देश की एकता को बनाए रखने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है, जिसे लौह पुरुष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने आकार दिया था।
मुर्मू ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के 74वें बैच के प्रोबेशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए हजारों बहादुर पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।उन्होंने कहा कि जब देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, तो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र को बनाए रखने और मजबूत करने में हमारे पुलिस बल के समृद्ध योगदान को राष्ट्र स्वीकार करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने लिखा था, "आज का भारत सोचने और बात करने के लिए तैयार है, यह काफी हद तक सरदार पटेल की राजनीति और दृढ़ प्रशासन के शक्ति कारण संभव हुआ है।" उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर सभी नागरिकों की ओर से 'भारत के लौह पुरुष' के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस लोगों का भरोसा जीतती है, तो सरकार की छवि सुधरती है। पुलिस का सम्मान और विश्वास तभी बढ़ेगा, जब आपके नीचे का पूरा बल, अंतिम कांस्टेबल तक, सतर्कता, संवेदनशीलता और ईमानदारी प्रदर्शित करेगा।उन्होंने कहा कि साइबर-अपराध और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दे नई चुनौतियाँ पेश कर रहे हैं। उच्च तकनीक वाले अपराध से निपटने के लिए टेक्नोलॉजी से चलने वाली पुलिसिंग की जरूरत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पुलिस को देश की प्रगति और समाज के परिवर्तन में भागीदार बनना होगा।उन्होंने कहा, "आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि देश के किसी सुदूर कोने में रहने वाले एक अनपढ़ गरीब व्यक्ति को स्थानीय पुलिस चौकी पर सहानुभूतिपूर्ण सहयोग मिले।"
उन्होंने हमें महिला सशक्तिकरण के चरण से महिला नेतृत्व वाले विकास के चरण में तेजी से बढ़ना होगा। यह पहले से ही कई क्षेत्रों में हो रहा है। यह बहुत बड़े तरीके से होना चाहिए।
राष्ट्रपति ने यहां कंचनबाग में मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) में 'वाइड प्लेट मिल केंद्र ' का भी उद्घाटन किया।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान