देश में अब तक कोविड वैक्सीन के करीब 20 करोड़ डोज दिये गये

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 25 May 2021 , 20:26:22 PM
  • Share With



नयी दिल्ली देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक करीब 20 करोड़ डोज दिये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 28,41,151 सत्रों में 19, करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 वैक्सीन डोज लाभार्थियों को दिये गये हैं। इनमें 97 लाख 79 हजार 304 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 67 लाख 18 हजार 723 को दूसरी खुराक दी गयी है। वहीं एक करोड़ 50 लाख 79 हजार 964 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली और 83 लाख 55 हजार 982 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक 18-44 आयुवर्ग के एक करोड़ 19 लाख 11 हजार 759 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी है। वहीं 45-60 आयुवर्ग में छह करोड़ 15 लाख 48 हजार 484 लोगों को पहली और 99 लाख 15 हजार 278 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पांच करोड़ 69 लाख 15 हजार 863 लाभार्थियों को पहली और एक करोड़ 83 लाख 13 हजार 642 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान