देश में पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे अधिक 20 लोगों की कोरोना से मौत

स्वाति वर्मा | पब्लिक एशिया
Updated: 07 May 2022 , 12:48:17 PM
  • Share With



नयी दिल्ली।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से केरल में सबसे अधिक 20 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज की मौत हुई हैं।देश में पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है इसी के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख 24 हजार 24 हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में एक अरब 90 करोड़ 94 हजार 982 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

देश में इस दौरान 3,168 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 54 हजार 416 मरीज कोविड से उबर चुके हैं।राजधानी में सक्रिय मामले 350 बढ़कर 6,096 रह गए। वहीं 1,306 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,59,152 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,177 पर बरकरार है।

हरियाणा में भी सक्रिय मामले 29 और घटकर 2,564 हो गये हैं। इस दौरान 553 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,82,434 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,620 पर स्थिर है।

केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 62 बढ़कर 2,950 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 318 बढ़कर 64,71,242 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 69,210 हो गई है।कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 41 बढ़कर 1,895 हो गये। जबकि 139 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त लोगों की संख्या 39,06,466 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 40,103 पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 38 और बढ़कर 1,780 हो गये। राज्य में इस दौरान 282 लोग महामारी से उबरे और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 20,50,725 हो गयी। इस दौरान मृतकों की संख्या 23,508 पर स्थिर रही।

महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 52 बढ़कर 1,161 हो गये हैं। राज्य में 153 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,29,795 हो गयी। वहीं यहां मृतकों का आंकड़ा 1,47,845 पर स्थिर रहा। मिजोरम में सक्रिय मामले 42 घटकर 293 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 69 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,26,713 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 697 है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले आठ घटकर 474 रह गये हैं। यहां इस दौरान 56 लोगों के कोरोना मुक्त होने के बाद महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 34,15,718 हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है।

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले नौ बढ़कर 422 हो गये तथा कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 हो गया है। राज्य में संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 38 बढ़कर 19,96,864 हो गयी है।

तेलंगाना में सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में राज्य में 32 बढ़कर 396 हो गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। राज्य में कोरोना मुक्त लोगों का आंकड़ा 7,87,746 पर जा पहुंचा है।

पंजाब में इस दौरान कोरोना के दो सक्रिय मामले बढ़कर 282 हो गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 7,41,823 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 17,751 है।

राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 21 बढ़कर 550 हो गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 12,73,968 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,553 हो गया है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले तीन घटकर 210 हो गये। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 37 का इजाफा होने से यह संख्या 10,30,689 पर पहुंच गयी है जबकि अभी तक 10735 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।

गुजरात में कुल सक्रिय मामलों की संख्या तीन घटकर 118 जा पहुंची है। पिछले 24 घंटों में यहां 17 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 12,13,382 हो गयी है। मृतकों की संख्या 10,943 पर स्थिर है।

आंध्र प्रदेश में इस समय 47 सक्रिय मामले हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या 23,04,955 है जबकि मृतकों की संख्या 14,730 पर स्थिर है।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान