देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 4103 सक्रिय मामले बढ़े

SWATI VERMA | PUBLIC ASIA
Updated: 11 Jun 2022 , 15:11:56 PM
  • Share With



नयी दिल्ली,।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 4103 सक्रिय मामले बढ़े और इसके साथ ही, देश में कोरोना रोगियों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 194 करोड़ 92 लाख 71 हजार 111 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 8329 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या (देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे मरीजों की संख्या) 40 हजार 370 हो गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.09 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 4216 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 48 हजार 308 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 44 हजार 994 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल

85 करोड़ 45 लाख 43 हजार 282 कोविड परीक्षण किए हैं। देश में इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक 523757 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1,758 बढ़कर 13329 हो गयी है। वहीं, 1323 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 7743513 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,867 है।

केरल में कोरोना वायरस के 1109 सक्रिय मामले बढ़कर 13302 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 1,301बढ़कर 6490535 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 69,829 है।

कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 297 बढ़कर 3177 हो गयी है। वहीं, 228 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 3912024 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 40,108 है।

दिल्ली में सक्रिय मामले 234 बढ़कर 2008 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 419 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1883042 तक पहुंच गई। अभी तक इस महामारी से 26,218 लोगों की मौत हो चुकी है।तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 82बढ़कर 1,159 हो गयी है और राज्य में अब तक 3417732 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।मृतकों का आंकड़ा 38025 पर बरकरार है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 68 बढ़कर 1006 हो गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 135 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 2056782 हो गयी है, इसी दौरान मृतकों की संख्या एक बढ़कर 23,521 हो गयी है

हरियाणा में सक्रिय मामले 99 बढ़कर 1,259 हो गये हैं। इस दौरान 228 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 993058 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,622 हो गया है।

तेलंगाना में सक्रिय मामले 96 बढ़कर 906 हो गये हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 59 बढ़कर 78,91,66 हो गयी हैं। मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है।

उत्तराखंड में सक्रिय मामले 20 बढ़कर 556 हो गये हैं। कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,817 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 58 बढ़कर 575 हो गये हैं। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 49 बढ़कर 19,98,254 हो गई है। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21205 पर बरकरार है।

राजस्थान में सक्रिय मामले 442 हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 57 बढ़कर 12,76,346 रह गयी है और मृतकों का आंकड़ा 9,559 है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान