नगर निगम पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Public Asia | Public asia
Updated: 22 Sep 2020 , 16:30:42 PM
  • Share With



गाजियाबाद के नवयुग मार्किट में नगर निगम के मुख्य कार्यालय पर लोगों ने प्रदर्शन किया है। नगर निगम ने अर्थला में  मकानों का ध्वस्तीकरण कराया था। मकानों के ध्वस्तीकरण के विरोध में काफी संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुचे है और अपना विरोध व्यक्त किया है। विरोध में काफी संख्या में नवयुग मार्केट स्थिति नगर निगम के मुख्य कार्यालय पहुचे। लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी नगर निगम कार्यालय पहुचे और प्रदर्शन किया है। अर्थला में नगर निगम अपना पोलिटिकल ट्रेनिंग सेंटर बना रहा है। जिसमें अर्थला में हुआ अवैध निर्माण को नगर निगम कि टीम ने ध्वस्त किया था। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने लोगों को वापिस भेज दिया है। वही लोगों से साफ तोर पर बोला गया है कि ट्रेनिंग सेंटर बनाया जायेगा और बाकी अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया जायेगा।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान