नर्मदा नदी में नहाते समय दो महिलाएं डूबी एक का शव बरामद

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 29 Sep 2021 , 12:40:15 PM
  • Share With



नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र की दो महिलाएं महालक्ष्मी पर्व पर नर्मदा नदी में स्नान करने गयी थीं, जहां दोनों गहरे पानी में डूब गयींइनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार खमरिया रिछई गांव निवासी दुर्गा (19) और किरण (20) महालक्ष्मी पर्व पर नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए कल गोकुला घाट पर अपने स्वजनों के साथ गयी थीं। नर्मदा तट पर अलग अलग स्थल पर महिला और पुरुष नहा रहे थे.तभी इन दोनों का पैर फिसल गया और गहरें पानी में चले गयी। स्थानीय लोग उनको बचाने के लिए कूदे और किरण को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी लापता महिला दुर्गा का पता लगाने का प्रयास किया मगर कही पर पता नहीं चला। महिला की खोजबीन के लिए पुलिस ने आज सुबह एक बार फिर रेस्क्यू शुरू किया है। दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार बतायीं गयीं हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान