नवविवाहिता पुत्री की हत्या करने के बाद घायल हुए सौतेले पिता की भी मृत्यु

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 29 Jul 2021 , 16:20:17 PM
  • Share With



बड़वानी,  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दानोद में नवविवाहिता पुत्री की नृशंस हत्या करने के उपरांत भागने के दौरान घायल हुए, सौतेले पिता की आज दोपहर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पदम सिंह बघेल ने बताया कि 50 वर्षीय कमल बलाई की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। कमल ने 27 जुलाई की सुबह अपनी 18 वर्षीय नवविवाहिता पुत्री की सोने के दौरान चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी और अपनी पांचवी पत्नी को घटनाक्रम बताकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए फरार हो गया था। दुपहिया वाहन से भागने के दौरान वह कुछ दूरी पर एक मिनी ट्रक से टकरा गया था और बुरी तरह घायल हो गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमल ने राशि लेकर 11 जुलाई को अपनी सौतेली पुत्री की शादी खरगोन जिले के उन थाना क्षेत्र में की थी। वह पुत्री को 24 जुलाई को वापस ले आया था और अब इंदौर निवासी किसी अन्य व्यक्ति से राशि लेकर उसकी शादी वहां करना चाहता था। नवविवाहिता तथा उसकी मां ने इस बात का विरोध किया था और वर्तमान पति के पास ही जाने की बात कही थी। शादी से इंकार करने पर कमल ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी थी।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान