नहीं रही शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे

संवाददाता | पब्लिक एशिया
Updated: 13 Jan 2024 , 14:15:13 PM
  • Share With



मुंबई। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे अब हमारे बीच नहीं रही अब उनकी यादे हमारे दिलो में हमेशा रहेंगे। प्रभा का शनिवार को महाराष्ट्र में पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

वह 91 वर्ष की थी। उनके परिजनों के अनुसार उनको सांस लेने में दिक्कतों के कारण उन्हें अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी।

सुश्री अत्रे को 1990 में पद्मश्री , 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था। उनकी ख्याल, ठुमरी, ग़ज़ल, भजन नाट्यसंगीत और दादरी की प्रस्तुति उत्कृष्ट रही। उन्होंने संगीत रचना, 'स्वरांगिनी' और 'स्वरंजनी' पुस्तकें भी लिखी है। उन्हें 'अपूर्व कल्याण', 'मधुर कौन्स', 'दरबारी कौन्स', 'पटदीप-मल्हार' , शिव काली', 'तिलंग-भैरव', और 'रवि भैरव' जैसे नये रागों की खोज का श्रेय दिया जाता है।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान