नायडू , मोदी, सोनिया ने नेहरू की जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 14 Nov 2021 , 19:31:02 PM
  • Share With



नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जंयती पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

 नायडू ने अपने ट्वीट में कहा , “ मेरी तरफ से पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।”  मोदी ने ट्वीट किया , “ मैं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं।” श्रीमती सोनिया गांधी अपने परिवार के साथ दिवंगत प्रधानमंत्री के समाधिस्थल शांतिवन पहुंची और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान