नायडू ने लिखे 22 भाषा में ट्वीट और 24 भाषा में लेख

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 21 Feb 2021 , 23:35:00 PM
  • Share With



नयी दिल्ली  उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर 22 भाषा में ट्वीट किये और 24 भाषा के विभिन्न समाचार पत्रों में लेख लिखे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहा यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री नायडू ने मातृभाषा का महत्व बताते हुए लेख लिखे हैं और ट्वीट किये हैं।

श्री नायडू ने अंग्रेजी के अलावा तेलुगू, तमिल, हिन्दी, गुजराती, कश्मीरी, कोंकणी, मराठी, ओडिया, उर्दू, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, नेपाली, असमिया, बंगाली, मणिपुर,बोडो, संथाली, मैथिली, डोगरी तथा संस्कृत भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने अंग्रेजी के टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दी के दैनिक जागरण, तेलुगू के ईनाडू, तमिल के दिनातांती, मराठी के लोकमत, ओडिया के समाज, उर्दू के सियासत और आदाब, असमिया के असमिया प्रतिदिन, मैथिली के नव भारत टाइम्स, मलयालम के मातृभूमि, गुजराती के दिव्य भास्कर, बंगाली के बर्तमान, कोंकणी के भानगार भुईन , बोडो के हेयेनी राडाब, संथाली के संथाल एक्सप्रेस, नेपाली के हिमाली बेला, हमरो वार्ता, हमरो प्रजा शक्ति और दैनिक मिरमिरे, सिन्धी के हिन्दू, डोगरी के जोती डोगरी, कश्मीरी के डेली काहवट और डेली संगरमल तथा संस्कृत के सुधर्मा में लेख लिखा है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान