पंचायती राज कानून को सही अर्थों में लागू करें राज्य: नायडू

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 24 Apr 2021 , 15:03:22 PM
  • Share With



नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राज्यों से पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा है कि पंचायती राज कानून को सही अर्थों में लागू किया जाना चाहिए।

श्री नायडू ने शनिवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि राज्यों को, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए पूंजी, पदाधिकारी और जिम्मेदारी उपलब्ध कराने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा, “ संविधान संशोधन अधिनियम 73 वें और 74 वें के प्रावधानों को सही अर्थों में लागू किया जाना चाहिए। इससे हम अपने लोकतंत्र के आधारों को सुदृढ़ कर सकते हैं।”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पंचायती राज संस्थाएं सर्वश्रेष्ठ संस्थाएं हैं जो जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकती हैं और संकट के समय में उनकी मदद कर सकती हैं।

श्री नायडू ने कहा, “ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मैं स्थानीय स्तर पर काम कर रहे कोरोना योद्धाओं की सराहना करता हूं। पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। ”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान