पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का कमेटी चोंक पुतला फूंका

आकर्षण उप्पल | पब्लिक एशिया
Updated: 15 Sep 2021 , 18:11:29 PM
  • Share With



पंजाब मे राष्ट्रपति शासन लगाया जाए--योगेंद्र राणा

करनाल  गत दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह  द्वारा बयान जारी करके किसानों से अपील की गई थी कि वह अपना आंदोलन हरियाणा और दिल्ली में जाकर करें ताकि वंहा का माहौल और ज्यादा बिगड़े।

उनके इसी ब्यान के विरोध में आज स्थानीय कमेटी चोंक पर सैकड़ों की संख्या मे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका गया।

इस मौके पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी,राहुल गांधी, कैप्टन अमरेंद्र सिहं एवं नवजोत सिंह  सिद्धू  के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले को आग के हवाले किया।

 इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि अमरेंद्र सिंह द्वारा की गई इस बचकानी ब्यानबाजी की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है उन्होंने कहा कि इतने बडे संवैधानिक पद पर बैठे कर आपसी भाईचारा बिगाड़ने वाला ब्यान एक सूबे के मुख्यमंत्री को शोभा नही देता उन्हें इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 इसके साथ साथ जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि आने वाले दिनों मे पंजाब विधानसभा चुनाव में धाधंले बाजी रोकने और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की मनोहर सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि आज पूरे देश मे किसानों को सर्वाधिक गन्ने का भाव दिया जा रहा है और प्रदेश की भाजपा सरकार एम एस पी पर फसलों को खरीदने का काम कर रही है।

इस मौके पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें  किसानों को भडका कर भाईचारे को खराब करने की बजाय हरियाणा सरकार की तर्ज पर किसानों के लिए हितकारी काम करें।

 भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौरसी ने कहा कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की छवि को धूमिल करने जो का काम किया गया है इसका जिम्मेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह है अमरेंद्र सिंह भोले-भाले किसानों को सहारा लेकर अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करना चाहता है जिसका अंदेशा भाजपा किसान मोर्चा प्रारंभ से ही लगा रही थी और आज यह बात एक्सपोज हो चुकी है!
नरेंद्र गौरसी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री यदि वास्तविक रूप में किसान का भला चाहते हैं तो वह मनोहर लाल की तर्ज पर किसान को एमएसपी पर फसल खरीदने की गारंटी दें हरियाणा एक ऐसा प्रातः जहां पर 11 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती है पंजाब दो फसल खरीदने का काम करता है हरियाणा में गन्ने का सभी प्रांतों से अधिक भाव है हरियाणा में भावांतर भरपाई योजना के तहत सब्जियों के न्यूनतम रेट है हरियाणा प्रांत प्रति एकड़ फसल मुआवजा ₹12000 किसान को देता है जबकि पंजाब सरकार ₹8000 देती है वही सहकारी बैंकों का लोन बिना ब्याज के पिछले 7 वर्षों से चल रहा है अगर वास्तविक रूप में पंजाब सरकार किसान हितेषी है तो वह किसान हितेषी कार्य कर कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि भोले-भाले किसान का मुखौटा पहनकर प्रदेश की व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का काम करेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद,मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर,संजय राणा, अमृत जोशी,जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, अशोक सुखीजा,कृष्ण गर्ग, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, आई टी प्रमुख विकास कथुरिया,शमशेर नैन,अशोक मदान,एडवोकेट यशवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सतीश ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मास्टर नरेंद्र गौरसी,ललित दाबडा, मीनाक्षी भिंडर, सुनील गुप्ता, विनय संधू, रवि बतान,मेघा भंडारी, संकल्प भंडारी, हरपाल कलामपुरा, मनमीत बावा, नितिन राणा, अमित सालवन, अजीत सिंह राणा सुधीर सिंह जैसलमेर नंबरदार विनोद कंबोज नीलम सिंह श्याम सिंह चौहान,मोंटी, मलखान सिंह मनफूल, राहुल आदि उपस्थित रहे।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान