पंजाब में तालाब में वृद्ध का शव मिला

पब्लिक एशिया ब्यूरो | पब्लिक एशिया
Updated: 08 Feb 2022 , 20:02:39 PM
  • Share With



फगवाड़ा | पंजाब के फगवाड़ा के उपनगर हदियाबाद में मंगलवार को एक तालाब में साठ वर्षीय एक वृद्ध का शव मिला।

पुलिस के अनुसार हाकूपुरा परिसर के कुछ लोगों ने सुबह शव देखकर सूचना दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही यह पता चला है कि वृद्ध ने आत्महत्या की है या मौत दुर्घटनावश हुई है।

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मुर्दाघर में शिनाख्त के लिए रखा गया है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान