पटीकरा मेंं सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित

पब्लिक एशिया ब्यूरो | अभिषेक मित्तल
Updated: 10 Feb 2021 , 21:37:26 PM
  • Share With




                                                                -युवा सड़क नियमोंं का कड़ाई से पालन करें
नारनौल, 10 फरवरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में आज बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। डीओसी टेकचन्द यादव ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पर विस्तार से बच्चों को समझाया। प्राचार्या अल्पना मितल ने अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि देश में ज्यादातर दुर्घटनाएं पैदल यात्री और दुपहिया वाहन चालक के साथ होती हैं। इसका मुख्य कारण विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों का प्रयोग करना और नवयुवकों द्वारा मोबाइल का प्रयोग करने के कारण होती है।  सभी नवयुवक और नवयुवतियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए अपने आस पास के क्षेत्र के लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारें मे जागरूक करें। सभी युवा सड़क नियमोंं का कड़ाई से पालन करें। श्री टेकचंद यादव ने बताया कि सरकार द्वारा समय.समय प्रत्येक वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह व मास चलाने का अर्थ यह है कि लोग सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करें जिससे प्रति वर्ष सड़क पर देश मे हो रही लाखों लोगों की जीवन लीला समाप्ति मे कमी लाई जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ  के सदस्यों व संजय कुमार सैनी द्वारा भी इस विषय पर प्रकाश डाला गया। अंत मे प्राचार्या अल्पना मितल ने कार्यक्रम करने पर धन्यवाद किया और साथ में इस प्रकार के कार्यों का भविष्य में भी करने का आग्रह किया।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान