पलामू में रेलवे के लिए काम कर रही कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग, मजदूर घायल

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 08 Jul 2021 , 17:38:05 PM
  • Share With



डालटनगंज बिहार के सोननगर से झारखंड में पलामू जिले के गढ़वा रोड तक तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही एक निजी कंपनी के कैंप कार्यालय में गुरूवार को फायरिंग में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सोनवर्षा इलाके में मौजूद अशोक बिल्डकॉन कंपनी के कैंप कार्यालय में सुबह करीब ग्यारह बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार की संख्या में अपराधी पहुंचे। इससे पहले की वहां मौजूद कर्मी एवं मजूदर कुछ समक्ष पाते अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी1 अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से कैंप कार्यालय में अफरा तफरी मच गयी। इसी क्रम में पाइप लेकर निकल रहे मजदूर प्रभु राम के सीने में गोली लग गयी। फायरिंग के बाद अपराधी फरार हो गए।
कैंप में मौजूद लोगों की सहायता से घायल मजदूर को हैदरनगर मं प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि रंगदारी वसूली की वजह से गोलीबारी की घटना हुई है। रंगदारी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। कंपनी के लोगों ने मामले को लेकर पूर्व में सूचना नहीं दी थी। मामले की जांच की जा रही है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान