पार्श्व गायक कैलाश खेर ने लता मंगेशकर को भारत के लिए ईश्वरीय भेंट बताया

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 06 Feb 2022 , 14:39:08 PM
  • Share With



नयी दिल्ली।पार्श्व गायक कैलाश खेर ने स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशरकर को भारत के लिए ईश्वरीय भेंट बताया। उन्होंने कहा कि लताजी ने भारत की संगीत संपदा को ज्योतिर्मय कर दिया। पार्श्व गायक खेर ने स्वर कोकिला मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि यह दैवीय विधान ही है कि ‘ऐ मेरे वतन के लोगों..’वाला गीत को लिखने वाले कवि प्रदीप की आज जयंती है और लताजी ने आज ही अपना पंचतत्व शरीर छोड़ा है और दुनिया दोनों को आंसुओं के साथ याद कर रही है।

लता जी ने चीन के हमले के समय प्रदीप जी के गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी को स्वर दे कर उसे अमर कर दिया है।

हास्य कवि राजू श्रीवास्तव ने कहा कि लता दीदी अपने स्वर के साथ सूरज, चांद और नदियों के समान इस दुनिया में सदा उपस्थित रहेंगी। उन्होंने याद किया कि वह लोगों की आवाज की नकल करने वाली बड़ी अच्छी (मिमीकरी) कलाकार भी थीं।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान