पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर

मनोज सिंहल | पब्लिक एशिया
Updated: 29 Apr 2022 , 18:53:12 PM
  • Share With



स्याना/ बुलंदशहर : पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा के दिग्दर्शन में सर्किल के थानों की पुलिस अपराधियों की नकेल कसने में जी-जान से जुटी हुई है। स्याना सीओ सर्किल के नरसेना थाना पुलिस ने मढैया कलां ऊंचागांव निवासी बृजनंदन उर्फ छोटू को चोरी के मोबाइल सहित हिरासत में लिया है। उपनिरीक्षक रमेश चंद ने बताया कि पाली आनंदगढ़ी निवासी केशव ने उक्त मोबाइल के चोरी होने की घटना दर्ज कराई थी। नरसेना पुलिस ने दौलतपुर कलां निवासी कृष्णा को एक नाजायज छुरी सहित हिरासत में लिया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नरसेना बड़ा नहर पुल के पास कृष्णा अवैध छुरी सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान