प्रधान ने ब्राह्मण नेताओं के साथ की अहम बैठक

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 26 Dec 2021 , 21:05:29 PM
  • Share With



नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को यहाँ पार्टी के ब्राह्मण नेताओं के साथ एक अहम बैठक की।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य के मंत्री ब्रजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, जितेन प्रसाद, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी, और लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई ब्राह्मण सांसद, मंत्री और नेता शामिल हुए।

बैठक में श्री प्रधान ने ब्राह्मण नेताओं से राज्य में मुद्दों पर राय मशविरा किया और पार्टी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक की स्थिति पर नब्ज़ टटोली।

बैठक के बाद श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “कोई वर्ग भाजपा से नाराज़ नहीं। ब्राह्मणों का सबसे ज़्यादा भला भाजपा सरकार में हुआ। हमारी सरकार में कई मंत्री ब्राह्मण हैं।”

उत्तर प्रदेश में करीब 10 फीसदी ब्राह्मण आबादी हैं। राज्य की सत्ता में ब्राह्मण बड़े भागीदार रहे हैं। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की भाजपा से नाराज़गी की खबरें भी आ रहीं थी। ऐसे में श्री प्रधान की ओर से ली गयी यह बैठक को महत्वपूर्ण है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान