प्रयागराज में चायनीज मांझे से गला कटने से युवक की मृत्यु

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 29 Jul 2021 , 15:47:25 PM
  • Share With



प्रयागराज   उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के यमुनापार घूरपुर क्षेत्र में चाइनीज मांझा से गला कटने से कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की गुरूवार को मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र का रहने वाला 38 वर्षीय बाइक सवार तीरथ नाथ पत्नी मानसी के साथ यमुनापार के घूरपुर गया था। बुधवार रात दोनो बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान नये यमुनापुर पर कीडगंज साइड़ स्थित रेलवे क्रासिंग के पास प्रतिबंधित चाइनीज मांझा गले में लिपट गया और वह पत्नी समेत मोटरसाइकिल से गिर गया। दोनों घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायल दंपत्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मांझे से घायल तीरथनाथ की आज उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
गौरतलब है कि प्रतिंबध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है और आये दिन इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ रही है। इस मांझे के शिकार अधिकांश बाइक सवार तो होते ही हैं साथी ही बड़ी संख्या में पक्षी भी इसकी चपेट में आकर जान गवांते हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान