प्राथमिक विद्यालय देवापट्टी में मनाया गया हिंदी दिवस

प्रिंश दूबे | पब्लिक एशिया
Updated: 14 Sep 2021 , 16:12:51 PM
  • Share With



जौनपुर। बदलापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवापट्टी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस पर बच्चों से हिन्दी भाषा के सन्दर्भ में चर्चा किया गया। हिन्दी भाषा के महत्व पर चर्चा करते हुये हिन्दी के महानतम कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की कुछ पंक्तियों का उद्धरण दिया गया। बच्चों को हिन्दी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग के लिए शपथ दिलायी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा हिन्दी काव्य पाठ किया गया। अन्त में कार्यक्रम में बच्चियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। आभार व्यक्त करते हुए उमाशंकर द्विवेदी ने हिन्दी के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि भाषा के उज्ज्वल माथे पर संस्कार की बिंदी है। सबसे सुंदर, सबसे उन्नत भारत भाषा हिन्दी है। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र नाथ उपाध्याय जी ने किया।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान