प्रियंका गांधी से मिलकर कांग्रेसी नेता राजाराम ने बताई समस्या

रमेश तिवारी | पब्लिक एशिया
Updated: 12 Sep 2021 , 19:44:12 PM
  • Share With



कोरॉव/प्रयागराजविधानसभा के काग्रेसी नेता राजाराम विद्यार्थी शुक्रवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मिले ।मुलाकात के दौरान पार्टी के जय भारत अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो पर विस्तार से चर्चा की ।

इस दौरान कांग्रेस नेता राजाराम ने कोरॉव विधानसभा के कई बड़ी समस्याओं से भी प्रियंका को अवगत कराया । चर्चा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव पर भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया गया।

कांग्रेस नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कहते हुए जय भारत अभियान के तहत लोगो के बीच जाने की बात कही।बूथ एवम कमेटी गठन के कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की गई।उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन खोजने में जुटी है पार्टी के नेताओ एवम पदाधिकारियों को जय भारत अभियान के तहत आम जनता से जुड़ने का आह्वान किया गया है।अभियान के तहत गांवो में काग्रेसी नेता प्रवास कर रहे है।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान