बस्तर अंचल में चार नक्सली गिरफ्तार

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 08 May 2021 , 14:21:43 PM
  • Share With



जगदलपुर, 08 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने नक्सली विरोधी अभियान के तहत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायणपुर जिले में तीन और सुकमा जिले में एक नक्सली को कल गिरफ्तार किया गया। नारायणपुर जिले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेशराम, नुरेटी और लखमूराम नुरेटी के रूप में हुयी है। इसके अलावा सुकमा जिले में गौरदण्ड गांव में गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम बलराम कोर्राम बताया गया है। आरोपी अनेक गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान