बाघ संरक्षण की प्रतिबद्धता व्यक्त करे समाज: नायडू

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 29 Jul 2021 , 15:32:21 PM
  • Share With



नयी दिल्ली   उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरूवार को कहा कि समाज को बाघ संरक्षण की प्रतिबद्धता व्यक्त करनी चाहिए क्योंकि यह प्राकृतिक व्यवस्था का अभिन्न अंग है।

 नायडू ने विश्व बाघ संरक्षण दिवस के अवसर यहां जारी एक संदेश में कहा कि बाघों के प्राकृतिक आवास का बचाव आवश्यक है। इससे कई प्रजातियों का संरक्षण होता है।

उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आइए इस शानदार पशु के संरक्षण के बारे में जागृति पैदा करें। बाघ हमारे प्राकृतिक परिवेश का अभिन्न अंग है। यह संतोष का विषय है कि हाल के वर्षों में देश में बाघों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, लोगों में भी बाघों के प्रति जिज्ञासा और जागृति बढ़ी है।"





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान