बिरला ने जनरल रावत के निधन पर व्यक्त किया शोक

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 08 Dec 2021 , 19:51:52 PM
  • Share With



नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा,“तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी का निधन बेहद दुखद है। देश ने आज एक कुशल यौद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।”

उन्होंने कहा ,“जनरल रावत ऊंचाई पर लड़े जाने वाले युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियान के महारथी थे। अनेक उदाहरण हैं जब कठिन चुनौतियों में उनकी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व ने देश को गौरवान्वित किया। सर्जिकल स्ट्राइक्स के दौरान उनका मार्गदर्शन सैनिकों के बहुत काम आया। देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।”






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान