बीजेपी व कांग्रेस ने जमकर देश को लूटा:डॉ अशोक तंवर

आकर्षण उप्पल | पब्लिक एशिया
Updated: 17 Sep 2021 , 19:20:24 PM
  • Share With



करनाल:  अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सांसद  डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस दोनों ने ही अपने-अपने तरीके से जमकर देश को लूटने का काम किया है। कांग्रेसी नेताओं ने पहले तथा बीजेपी नेता अब देश को दोनों हाथों से लूट रहे है। देश को लूटने में दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने गजनी और मोहम्मद गौरी को पीछे छोड़ दिया है।
अब अपना भारत मोर्चा दोनों ही पार्टियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाकर जनता की आवाज उठाने का काम करेगा। अशोक तंवर शुक्रवार को कैथल रोड़ स्तिथ अपना भारत मोर्चा के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व अशोक तंवर ने शहर में करीब 20 किलोमीटर रोड शो किया जिस कारण शहर में जाम की स्तिथि रही।

अपने संबोधन में बीजेपी पर बरसते हुए अशोक तंवर ने कहा बीजेपी ने झूठे वादों के बल पर सत्ता हथियाने का काम किया। मगर सत्ता में आते ही जनता से किए वायदों को भूलकर उनका खून चूसने में लग गई। बीजेपी ने केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पंहुचाया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए तंवर ने कहा कि मोदी जी असली जन्मदिन तो तब मनाओ जब आप देश के युवाओं से किया नोकरी का वायदा, किसानों से किया वायदा, देश की जनता से किए सभी वायदे पूरे करे। आज सभी की हालत चिंताजनक है। 
उन्होंने कहा कि यही हाल कांग्रेस राज में रहा। दोनों ही पार्टियों के इस प्रकार के रवैये से आज देश व प्रदेश के हालात बदत्तर हो गए है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंवर ने कहा कि देश व प्रदेश के नेता बीजेपी से मिलकर काम करते है। जो लोग कांग्रेस में रहकर ही पार्टी का  विरोध करते रहे पार्टी ने उन्ही के सामने सरेंडर कर दिया। इसी कारण उन्होंने व पार्टी को ऊपर उठाने वाले कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस छोड़ी।

कांग्रेस द्वारा विधानसभा के चुनाव लड़ने के लिए केंडिडेट से 11 हजार फीस लेने की बात पर कहा पार्टी की हालत बहुत खराब है । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेसी नेताओं की कार्यप्रणाली है उससे लगता है कि आने वाले समय मे कांग्रेस सिर्फ कागजों में रह जायेगी। 
उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब 8 माह पहले ही अपना भारत मोर्चा के गठन किया। अब वे इन्ही कर्मठ कार्यकर्ताओ को साथ लेकर भरस्टाचारियो के खिलाफ काम करेगा। मोर्चा सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलेगा और कमेरे वर्ग के लिए काम करेगा।

इस दौरान अनेकों समाजिक संस्थाओ व समाज के लोगो ने अशोक तंवर का स्वागत किया। इस मौके पर गुरमेज गोंधर, रेखा गुर्जर सिरसी, मेहर राणा, सुशील, पवित्र सिंह निसिंग, लवप्रीत सिंह, कर्म सिंह, फरीदाबाद से राजेन्द्र शर्मा, गुरुग्राम से महाबीर तंवर, ईश्वर तंवर, श्याम राणा, रोहतक से विमल मनोचा , नवीन अरोड़ा रेवाड़ी, जींद से सुभाष कौशिक समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान