बुढ़ाना में रावण वध के बाद हुआ भरत मिलाप

फल कुमार पंवार | पब्लिक एशिया
Updated: 15 Oct 2021 , 21:25:36 PM
  • Share With



बुढ़ाना- शुक्रवार की शाम रावण वध के बाद भरत मिलाप का मंचन किया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई। इसके बाद यहां पर भोजन की व्यवस्था करते हुए सभी कलाकारों को भोजन‌ कराया गया। भोजन की व्यवस्था कूडे सिंह के पुत्रों आदेश त्यागी और उनके छोटे भाई दिनेश‌ त्यागी और पुत्र सूर्य त्यागी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। बताया जाता है कि रामलीला मैदान मंदिर चांदनी वाला पर है। वहां पर रावण के दहन के बाद मोर वाली प्याऊ पर स्थित भरत चौक पर भरत मिलाप कार्यकम किया गया।


रामलीला कार्यकर्ताओ ने बताया कि रामलीला समापन पर रावण का पुतला दहन करने के बाद राम जी लंका से अयोध्या की तरफ कूच करते हुए पीठ बाजार को निकलकर मोर वाली प्याऊ पर पहुंचे। तब यहां पर भरत मिलाप हुआ। भरत मिलाप होने के बाद पूरी रामलीला कमेटी का भोजन आदेश त्यागी, दिनेश त्यागी और सूर्य त्यागी की ओर से किया गया था। कुल मिलाकर रामलीला में रावण वध के बाद भरत चौक पर हुए भरत मिलाप कार्यक्रम में सभी की आंखें भरत मिलाप देखकर नम हो गई। इस दौरान भारी भीड़ रही।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान