ब्लॉक किरतपुर के लिए प्रमुख पद के प्रत्याशी हेतु हुआ विचार विमर्श

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 09 Jul 2021 , 19:01:42 PM
  • Share With



बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर ब्लॉक किरतपुर के लिए प्रमुख पद के प्रत्याशी हेतु समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया विचार-विमर्श के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अली अदनान, ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अरविंद राजपूत व नगीना के विधायक मनोज पारस ने हिमालय कुमार पुत्र लेखराज सिंह निवासी ग्राम बुडगरी थाना किरतपुर को समाजवादी पार्टी,राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय किसान यूनियन का संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया इस अवसर पर सरदार मंदिर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी, अनिल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष किरतपुर, महमूद कस्सार, ब्रजवीर सिंह प्रदेश महासचिव रालोद, राहुल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद, बलजीत सिंह शास्त्री जिला महासचिव रालोद, बलराम सिंह, हरिओम सिंह, बाबूराम तोमर भारतीय किसान यूनियन, अरविंद राजपूत जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन किरतपुर, मुकेश कुमार ब्लाक महासचिव भारतीय किसान यूनियन, नरेश सिंह, लोकेंद्र कुमार,व अहमद खिजर खान आदि उपस्थित थे





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान