भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत नरेंद्र सिंह तोमर

पब्लिक एशिया ब्यूरो | पब्लिक एशिया
Updated: 06 Sep 2020 , 13:56:11 PM
  • Share With



दतिया, 06 सितंबर ( पब्लिक एशिया ब्यूरो) मध्यप्रदेश के दतिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जोर देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं।

 केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने पार्टी के जिला कार्यालय के भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। तोमर ने कहा कि निश्चित तौर पर यहां जिला कार्यालय बन जाने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा। इसी उत्साह की वजह से जिले में संगठन और मजबूत होगा।

प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने कहा की  कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और संगठन बेहतर कार्य कर रहे हैंं। इस क्रम को हम जारी रखेंगे।

कार्यक्रम को गृह मंत्री श्री मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, भाजपा कार्यालय के शिलान्यास के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान