भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन

Swati Verma | Public asia
Updated: 23 Aug 2022 , 13:44:03 PM
  • Share With



पणजी  ।टिकटॉक स्टार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट का सोमवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 41 साल की थीं।

भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को ‘यूनीवार्ता’ को सुश्री फोगाट के निधन की खबर की पुष्टि की। स्थानीय अधिकारियों ने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सुश्री फोगाट अपने स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा के दौरे पर थी।सुश्री फोगाट ने वर्ष 2019 में हरियाणा चुनाव में भाजपा के टिकट पर आदमपुर के विधानसभा सीट से कांग्रेस के  कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। श्री बिश्नोई हाल ही में भाजपा में शामिल हो गये।सुश्री फोगाट चुनाव के दौरान टिक टॉक पर अपने वीडियो के लिए भी काफी सुर्खियों में रही थीं।हाल में ही कुलदीप बिश्‍नाई और सोनाली फोगाट के बीच मतभेद दूर होने की बात भी सामने आई, क्‍योंकि कुलदीप बिश्‍नोई उनसे मिलने पहुंचे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। सोनाली ने भी इस बात पर सहमति जताई थी।सोनाली फोगाट लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वे बीते तीन सालों से सक्रिय भूमिका में नजर आ रही थी। सोनाली फोगाट ने ने बीता विधानसभा चुनाव ही आदमपुर विधानसभा सीट पर लड़ा था। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई थे। सोनाली फोगाट चुनाव हार गई थी मगर वे आदमपुर में सक्रिय बनी रहीं।

सोनाली फोगाट इस बार फिर आदमपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में थी। इसी बीच कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नाेई की भाजपा में शामिल होने की बात चली। इस पर सोनाली को आदमपुर अपने हाथ से खिसकती नजर आई क्‍योंकि भजनलान परिवार का यह गढ़ है। इसी के चलते उन्‍होंने कुलदीप बिश्‍नोई का विरोध कर दिया था। मगर हाल में ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी।ट्वीट और पोस्‍ट को लेकर चर्चा में रहती थी सोनाली

सोनाली फोगाट अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे लगभगर हर दूसरे दिन लाइव आती हैं तो दूसरा गानों पर भी प्रस्‍तुति देती रहती थीं। उनके लिखने का अंदाज भी तल्‍ख होता था और उनके समर्थक भी काफी हैं।

                                                   टिक टाक स्‍टार रह चुकी हैं सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट सबसे पहले अभिनय से चर्चा में आई थीं। साथ ही वे राजनीति में भी सक्रिय होने लगी। इसके साथ वे टिक टाक पर वीडियो अपलोड करती थीं और उनकी वीडियो बहुत देखी जाती थीं। टिक टाक बैन होने के बाद वे इंस्‍टाग्राम व अन्‍य प्‍लेटफार्म पर सक्रिय हो गई थीं। सोनाली फोगाट अपने पेज पर लाइव आती थीं और समर्थकों से मुखातिब होती थीं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान