भारत 75 देशों के 35 वर्ष से कम आयु के प्रतिनिधियों को करेगा आमंत्रित

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 18 Oct 2021 , 21:59:42 PM
  • Share With



नयी दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत ने दुनिया के 75 लोकतांत्रिक देशों के 35 वर्ष से कम आयु के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की योजना बनाई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 25 नवंबर को शुरू हो रहे जेनेक्स्ट डेमोक्रेटिक कान्फ्रेंस का उद्घाटन करने की सहमति दे दी है।


अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने आज यहां विदेश संवाददाता क्लब में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफ्रीका, अमेरिका, एशिया प्रशांत और यूरोप के 75 देशों के युवा प्रतिनिधियों को एक सप्ताह के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन्हें 5 या 7 देशों के समूह में बुलाया जाएगा। पहले समूह में भूटान, बंगलादेश, जाम्बिया एवं श्रीलंका के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।  उन्‍होंने कहा कि तीन दिन दिल्ली में और बाकी किसी एक राज्य में भ्रमण का कार्यक्रम रखा जाएगा। इस दौरान उनके साथ भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं को साझा किया जाएगा।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान