मदुरै का ‘चमेली का फूल’ चला अमेरिका और दुबई

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 08 Jul 2021 , 16:42:31 PM
  • Share With



नयी दिल्ली, तमिलनाडू में मदुरै के विशेष चमेली के फूल  मल्ली तथा अन्य परंपरागत फूल बटन गुलाब, लिली और गेंदा फूल का निर्यात अमेरिका और दुबई के लिए किया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि इससे विदेशों में रहने वाले भारतीय परिवारों के घरों और मंदिरों में ताजे फूलों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। फूलों के निर्यात लिये किसानों के साथ सीधा संपर्क किया गया जिसमें लगभग 130 महिला  श्रमिकों और लगभग 30 कुशल श्रमिकों को रोजगार मिला।
आंकडों के अनुसार वर्ष 2020-2021 के दौरान, 66.28 करोड़ रुपये मूल्य के ताजे फूल चमेली के फूल और अन्य पारंपरिक फूल अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर आदि देशों को निर्यात किए गए थे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान