मरणोपरांत भी देखेंगी सुदेश चोपड़ा की आंखें*

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 29 Jun 2021 , 16:18:55 PM
  • Share With



कुरुक्षेत्र  समाजसेवी संस्था यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजे़शन, कुरुक्षेत्र के संस्थापक प्रधान सुमित खत्री के पास एक स्वयंसेवक सचिन वधवा का फोन आया कि सेक्टर 7, कुरुक्षेत्र निवासी 63 वर्षीय सुदेश चोपड़ा का स्वर्गवास हो गया है | उनका नेत्रदान करवाया जाए | सुमित खत्री ने तुरंत माधव नेत्र बैंक, करनाल से संपर्क किया | इसमें सहयोग फाउंडेशन कुरुक्षेत्र का भी सहयोग रहा | माधव नेत्र बैंक की टीम ने सुदेश चोपड़ा के घर आकर पहले प्रभु से प्रार्थना की उसके पश्चात सुदेश चोपड़ा के दोनों नेत्र दान रूप में स्वीकार किए | अब नेत्र बैंक द्वारा दो नेत्रहीनों को सुदेश चोपड़ा की आंखें लगाई जाएंगी, जिससे वे दोनों नेत्रहीन सनेत्र होकर संसार को देख पाएंगे | यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजे़शन के चेयरमैन समाजसेवी गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि  इस प्रकार सुदेश चोपड़ा की आंखें उनकी मृत्यु के पश्चात भी जीवित रहेंगी और दो नेत्रहीन व्यक्ति इस सुंदर संसार को उन आंखों से देख पाएंगे | माधव नेत्र बैंक की टीम ने कहा कि सभी को नेत्रदान का संकल्प अपने जीवन में ही ले लेना चाहिए क्योंकि इससे दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी आ सकती है |





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान