मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर अडानी को बचाने का आरोप लगाया

public asia | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 11 Feb 2023 , 23:45:50 PM
  • Share With



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की जमकर आलोचना की।
खड़गे ने आज झारखंड के पाकुड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर अडानी समूह को बचाने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की कुल संपत्ति वर्ष 2019 में एक लाख करोड़ रुपये थी। महज ढाई साल में उसकी संपत्ति बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये हो गयी, ये कैसे हुआ।

खड़गे ने आरोप लगाया कि देश की सारी संपत्तियां एक व्यक्ति के हाथों में सौंप दी गयी है, लेकिन हमने इस मुद्दे को संसद में उठाया। सरकार को इस सवाल का जवाब देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारे सवाल का जवाब देने की बजाय सरकार इसे असंसदीय करार दे दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की। हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी स्थित श्रीकुंड हाई स्कूल मैदान से हुई। यह इलाका साहिबगंज जिला में पड़ता है। उल्लेखनीय है कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद श्री खड़गे का यह पहला झारखंड दौरा है और इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान