महापात्रा के निधन पर नायडू ने जताया शोक

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 19 Jun 2021 , 14:18:54 PM
  • Share With



नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक विभाग के सचिव गुरुप्रसाद महापात्रा के निधन पर शोक जताया है।


श्री नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री महापात्रा के निधन से देश ने एक निष्ठावान और समर्पित लोक सेवा अधिकारी खो दिया है।

उन्होंने कहा, “उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव श्री गुरुप्रसाद महापात्रा जी के आकस्मिक निधन से देश ने एक निष्ठावान कर्मठ सिविल अधिकारी खो दिया है। नागरिक उड्डयन, ऊर्जा, शहरी विकास तथा उद्योग क्षेत्र के विकास में आपकी सेवाओं को राष्ट्र कृतज्ञतापूर्वक याद करेगा। शोकग्रस्त परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति। ”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान