महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 29 Dec 2021 , 17:37:29 PM
  • Share With



मुंबई,। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि पिछले हफ्ते हम प्रतिदिन 150 मामले दर्ज कर रहे थे, अब हम प्रति दिन लगभग 2000 मामले दर्ज कर रहे हैं। मुंबई में प्रतिदिन 2000 मामले हो सकते हैं। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के दो हजार से ज्यादा केस पाए गए हैं, जिसमें से अकेले मुंबई में करीब 1400 मामले हैं। वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को राज्य में कोविड-19 के नए और सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और इसे 'खतरनाक स्थिति' करार दिया। टोपे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में लोगों और अधिकारियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने और संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण में तेजी लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ-10 दिनों में राज्य में सक्रिय मामले 5000-6000 के बीच रहे हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 10 दिसंबर को राज्य में 6543 सक्रिय मामले थे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान