महिलाओं की हर क्षेत्र मे सशक्त भूमिका तथा युवाओं के हक के लिए कांग्रेस जारी रखेगी संघर्ष का मुहिम:मोना

Pawan kumar | Public Asia
Updated: 02 Nov 2021 , 20:00:40 PM
  • Share With



लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि प्रियंका गांधी की अगुवाई मे कांग्रेस महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने तथा युवाओं को रोजगार का हक दिलाने के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी। वहीं क्षेत्रीय विधायक मोना ने कहा कि रामपुरखास को आदर्श विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने के लिए यहां हर जरूरी सड़क तथा बिजली एवं शिक्षा के संसाधनो को मजबूती का उनका मिशन तेजी से जारी रहेगा।

मंगलवार को निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची विधायक मोना ने कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होनें कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद तिवारी के नेतृत्व मे विकास तथा लोगों के मान सम्मान के प्रति अपनी भूमिका को प्रभावी बनाए रखने को कहा। कैम्प कार्यालय पर जुटे फरियादियों की समस्याओं की भी सुनवाई करते हुए इन्हें निस्तारित कराये जाने का भरोसा दिलाया।

इसके पूर्व नौढ़िया के गंगा पब्लिक स्कूल परिसर मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मोना ने कहा कि रामपुरखास मे हाइवे का जो जाल बिछ रहा है उसके पीछे क्षेत्र के लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र मे मजबूती प्रदान करना है। उन्होनें लोगों को विकास मे तेजी बनाये रखने का भरोसा दिलाते हुए घोषणा की कि जल्द ही नौढ़िया मे छः करोड से अधिक लागत की पेयजल टंकी व स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करायी जाएगी। विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली की भी सराहना करते हुए उन्होनें प्रतियोगिता मे शामिल प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की।

वहीं विधायक मोना ने कहा कि विकास के प्रकाश को जगमग बनाये रखने के लिए क्षेत्र मे ज्ञान की ज्योति व आत्मनिर्भरता को लेकर श्रृंखलाबद्ध अभियान पर कहीं से भी आंच नही आने पायेगी। संयोजक पूर्व प्रधान आशीष तिवारी ने स्वागत भाषण तथा सह संयोजक राजू यादव ने आभार जताया। सभा को संबोधित करते हुए लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह तथा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं देवेश शुक्ल तथा प्रदीप सिंह ने भी क्षेत्रीय विकास मे विधायक मोना के प्रयासो की सराहना की। ग्राम प्रधान शैलेन्द्र निर्मल के संयोजन मे विधायक मोना का ग्रामीणों की ओर से सारस्वत सम्मान भी किया गया। जनसभा की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख पुष्पा देवी व संचालन विद्यालय के प्रबंधक आशीष शुक्ल ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, जिपंस लालजी यादव, भुवनेश्वर शुक्ल, रघुनाथ सरोज, उमेश जायसवाल, अशोक सिंह, श्रीनारायण तिवारी, राममिलन तिवारी, रवीन्द्र मिश्र, सुनील त्रिपाठी, बब्लू तिवारी, महन्थ द्विवेदी, मनोज तिवारी, छोटे लाल सरोज आदि रहे। विधायक मोना ने रामपुर बावली तथा बेलहा एवं रानीगंज कैथौला मे जनसम्पर्क करते हुए जारी विकास योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया।।    फोटो-01 व 02 छात्राओं द्वारा रंगोली के प्रदर्शन पर हौसला आफजाई करती विधायक मोना                                      
  दो दिवसीय दौरे पर आयेगें प्रमोद तिवारी
प्रतापगढ़। सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी आज बुधवार से रामपुरखास के दो दिवसीय दौरे पर आयेगें। श्री तिवारी मध्यान्ह बारह बजे ननौती तथा एक बजे कुम्भीआइमा व दो बजे सांगीपुर तथा सायं पांच बजे बाबा घुइसरनाथ धाम एवं सायं पौने सात बजे बनवारी मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होगें। वहीं अगले दिन दीपावली को प्रमोद तिवारी अपरान्ह तीन बजे लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित समारोह मे भाग लेगें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान