महोबा में अवैध संबंध के शक में हत्या

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 17 Jul 2021 , 17:31:36 PM
  • Share With



महोबा उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में शनिवार को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस उप अधीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि भंडरा गांव में अनुसूचित बिरादरी के किशोरी अहिरवार को अपनी पत्नी के पड़ोसी लक्ष्मण के साथ अवैध संबंध होने का शक था। दोनों के बीच इस बात को लेकर पूर्व में कई बार कहासुनी भी हुई थी। आज सुबह लक्ष्मण अपने घर के दरवाजे पर बैठा था कि किशोरी गाली गलौज करते हुए वहां पहुंच गया और अपने साथ लिए कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए उसे मौके पर ही ढेर कर दिया।
उन्होने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या अभियुक्त किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशान देही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी ने घटना की वजह अवैध संबंध बताए है। उसके मुताबिक लक्ष्मण ने उसकी पत्नी को अपने वश में कर लिया था।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान