मासूम रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी के नेता

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 26 Sep 2021 , 11:01:01 AM
  • Share With



कौशाम्बी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना गांव की रहने वाली एक नाबालिग 5 वर्षीय बालिका के साथ 22 सितंबर दोपहर को दरिंदे ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बालिका को गंभीर अवस्था में साईकिल में लादकर अज्ञात व्यक्ति ने बालिका को ननिहाल जवाहर गंज पहुंचा दिया। राशन लेकर लौटी पीड़िता की मां ने बालिका की काफी खोजबीन किया महिला ने जवाहर गंज अपनी मां को फोन कर पूछा कि मासूम बालिका तो नहीं आई है।

मां के बताने पर मायके पहुंची महिला अपनी पुत्री की हालत देख दंग रह गई। खून से लथपथ बालिका को सराय अकिल थाना पहुंच कर महिला ने बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में थाना प्रभारी को अवगत कराया। थाना प्रभारी ने दुष्कर्म के मामले को महज दुर्घटना करार दिया थानेदार ने कहा कि इसका इलाज करवाओ उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है।थक हार कर पीड़िता की मां ने जिला अस्पताल में बालिका को भर्ती करवा दिया। लेकिन पुलिस ने मेडिकल करवाने के लिए कोई चिट्ठी पत्री नहीं भेजी। जिससे बालिका का मेडिकल मुआयना नहीं हुआ घटना की जानकारी मिलने पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एससी एसटी प्रदेश सचिव अर्चना गौतम माइनॉरिटी विंग जिला अध्यक्ष अली हुसैन सोशल मीडिया प्रभारी फरीद खान ने जिला अस्पताल पहुंचकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

दुष्कर्म की शिकार मासूम बालिका की मां ने आरोप लगाया है कि मेरी बालिका के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म किया है आम आदमी पार्टी के नेताओ ने कहा कि दरिंदगी की शिकार महिलाओं मासूम बालिकाओं को भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है आखिर पुलिस सफेदपोश नेताओं के दबाव में सुरसेना गांव की मासूम बच्ची के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म को मात्र लकड़ी के खूंटे से लगी चोट कहकर पल्ला झाड़ लेती है इस मौके पर विजय बहादुर जयपाल जिद्दी मो,रिजवान निधि त्रिपाठी अंजना मिश्रा रति देवी सहित तमाम लोग न्याय के लिए उपस्थित रहे।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान