मुंबई में नए साल पर आतंकी हमला कर सकते हैं खालिस्तानी,हाई अलर्ट पर पुलिस

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 30 Dec 2021 , 21:08:02 PM
  • Share With



मुंबई। कोविड की तीसरी लहर और खालिस्तानी आतंकी हमले की आशंका के कारण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पुलिस व रेलवे पुलिस की सभी छुट्टियां फिलहाल रद कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ खालिस्तानी चरमपंथी मुंबई के नए साल के जश्न में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। इस सूचना के बाद मुंबई पुलिस के जवानों की छुट्टियां व साप्ताहिक अवकाश रद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही मुंबई रेलवे के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद के अनुसार, रेलवे पुलिस के 3000 से ज्यादा जवानों व अधिकारियों को मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर तैनात रखा जाएगा।

पुलिस की लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत

पुलिस विभाग की ओर से लोगों को आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर न निकलने की भी हिदायत दी गई है। मुंबई पहले भी कई बार आतंकी हमलों का शिकार हो चुकी है। रेलवे स्टेशनों व उपनगरीय ट्रेनों को निशाना बनाया गया है। इसे देखते हुए किसी भी आतंकी हमले की सूचना को मुंबई पुलिस गंभीरता से लेना चाहती है। चूंकि उत्तर भारत की तुलना में नववर्ष के अवसर पर मुंबई का मौसम खुशनुमा रहता है। इसलिए वहां से लोग नए वर्ष का जश्न मनाने मुंबई और गोवा की तरफ आते हैं। कुछ दिनों पहले तक कोरोना का कहर थमता दिखाई दे रहा था। इसलिए लोगों ने बहुत पहले से नववर्ष का जश्न मुंबई में मनाने की योजना बना रखी है, लेकिन अब एक तरफ कोविड की तीसरी लहर का भय बढ़ रहा है, दूसरी ओर एक चरमपंथी संगठन की ओर से धमकी भी मिली है। इसलिए प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता। इधर, मुंबई में वीरवार को कोरोना के 3671 नए मामले सामने आए ह ैं। इससे पहले बुधवार को भी ढाई हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए थे।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान