मुंबई में निर्माणाधीन इमारत ढही, 35 लोग बचाये गये

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 25 Jun 2021 , 14:36:35 PM
  • Share With



 मुंबई के फोर्ट इलाके में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने के बाद फंसे कम से कम 35 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दमकल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई के विजू कोटक मार्ग फोर्ट में स्थित महाडा के स्वामित्व वाली आशापुरा इमारत की मरम्मत की जा रही थी और इसी दौरान इमारत के पीछे की दीवार गिर गयी। मरम्मत कार्य के कारण इमारत के अधिकांश कमरे खाली थे। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान