मुलायम सिंह जमीन से जुड़े एक जननेता के रूप में किए जाएंगे याद :अमित शाह

मुकेश वत्स | पब्लिक एशिया
Updated: 10 Oct 2022 , 12:59:07 PM
  • Share With



नई दिल्ली, । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा 'मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेता जी नहीं रहे।' मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

जमीन से जुड़े जननेता के रूप में किए जाएंगे याद: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान