मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का निधन

Sunil Awana | Public asia
Updated: 09 Jul 2022 , 18:22:31 PM
  • Share With



नयी दिल्ली, ।समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर पर यह जानकारी दी गयी।

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया, “ समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव की मृत्यु, अत्यंत दुखद, भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ”

श्रीमती यादव की तबीयत करीब एक हफ्ते से काफी खराब थी और उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीमती यादव की पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव के साथ यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी और 1990 में उनका तलाक हो गया था।

 यादव ने श्रीमती साधना यादव से शादी अपनी पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मई 2003 में की थी।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान