मेक्सिको में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 25 Jun 2021 , 13:34:24 PM
  • Share With



मॉस्को,  मेक्सिको में क्विंटाना रू राज्य के दक्षिण-पूर्वी शहर टुलम में समुद्र तट (बीच) पर गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार पत्र यूनिवर्सल ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पुरातात्विक क्षेत्र के करीब प्लाया परायसो बीच पर लोगों पर गोलीबारी की, जो इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
हमले में कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल की बीच लाउंजर्स के पास मौत हो गयी। उनके दोस्त ने पास के एक होटल में छिपने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी खोज लिया और गोली मार दी।
सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। घटना की जांच चल रही है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान