मेजर रणवीर सिंह जी’ के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 03 Sep 2021 , 19:01:05 PM
  • Share With



 मेरठ। ‘द एवेन्यू पब्लिक स्कूल’ जी – पॉकेट गंगा नगर, मेरठ द्वारा आज 03 सितम्बर  (शुक्रवार) 2021 को वीर चक्र, सेना मेडल द्वारा सम्मानित ‘मेजर रणवीर सिंह जी’ की प्रतिमा पर विद्यालय के 71 यू० पी० बटालियन एन० सी० सी० कैडेट्स द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई |  एन० सी० सी० कैडेट्स द्वारा ‘मेजर रणवीर सिंह जी’ के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में एन० सी० सी० कैडेट्स अमन और लक्ष्य त्यागी ने देशभक्ति पर कविता सुनाई | एन०  सी०  सी०  कैडेट्स  द्वारा  भारतीय सेना पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया | मेजर रणवीर सिंह जी की पत्नी श्री मती सुरेंद्र कुमारी और पुत्र डॉ राजीव सिंह मुख्य अतिथि रहे |

कर्नल  गुरसतेन्द्र सी० ओ० 71 यू० पी० बटालियन एन० सी० सी०, कर्नल आर० के० कौशिक, श्री मती सुरेंद्र कुमारी और डॉ राजीव सिंह जी ने मेजर रणवीर सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की  और वृक्षारोपण किया गया | कर्नल गुरसतेन्द्र सी० ओ० 71 यू० पी० बटालियन एन० सी० सी० ने, मेजर रणवीर सिंह जी के वीरतापूर्ण प्रदर्शन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और श्री मती सुरेंद्र कुमारी जी और डॉ राजीव सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘आपके द्वारा दिए गए सम्मान से हम सभी अभिभूत हुए’ | कर्नल  गुरसतेन्द्र सी० ओ० 71 यू० पी० बटालियन एन० सी० सी० ने  मेजर रणवीर सिंह जी की पत्नी श्री मती सुरेंद्र कुमारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | 
 सीमा शर्मा (प्रबंधक) द एवेन्यू पब्लिक स्कूल जी पाकेट गंगानगर  द एवेन्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष एम० सैनी, एन० सी० सी० ए० एन० ओ० आरती सैनी ने सभी का धन्यवाद किया | कार्यक्रम में कर्नल संजीव तोमर, डॉ अमित पाठक, डॉ विशम्भर तोमर, डॉ पुरुषोत्तम, डॉ संजय गुप्ता उपस्थित रहें | 




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान