मेरा नाम अरविंद केजरीवाल और मैं आतंकी नहीं

स्वाति वर्मा | पब्लिक एशिया
Updated: 16 Apr 2024 , 11:48:14 AM
  • Share With



नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा है।

CCTV कैमरे से केजरीवाल पर रखी जा रही 24 घंटे नजर-संजय सिंह

वहीं कल सोमवार को जेल में केजरीवाल से मिलने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया है। उन्हें शीशे की दीवार को बीच में लाकर जेल में मुलाकात की कराई गई है, वह बहुत अपमानजनक कार्रवाई कल हुई है। यह केंद्र की दुर्भावनापूर्ण प्रतिशोध की कार्रवाई है। 24 घंटे केजरीवाल पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

शरथचंद रेड्डी से भाजपा ने ली 60 करोड़ की रिश्वत-संजय सिंह

यह महाघोटाला है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन लिया है और महाघोटाला सामने आया है। भाजपा अभी तक की देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा को झूठ बोलने में महारत है। शराब कारोबारी शरथचंद रेड्डी से भाजपा ने 60 करोड़ की रिश्वत ली है, यह साफ हो चुका है। यह वही रेड्डी है जिसे ईडी ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला का मुख्य आरोपी बताया था।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान