मोदी, राहुल ने दी मनमोहन को जन्मदिन की बधाई

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 26 Sep 2021 , 15:21:11 PM
  • Share With



नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर रविवार को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। 

पूर्व प्रधानमंत्री आज 89 साल के हो गए है और उन्होंने सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। गांधी सहित कई नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

 मोदी ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा,“हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और शानदार स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह डॉ सिंह के आवास पर गए और जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह असाधारण प्रतिभा के धनी है और उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।


 गांधी ने कहा,“डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह निडर तथा प्रतिभाशाली हैं और देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उन मुद्दों की वह बड़ी समझ रखते हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।”

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा,“आज जब सत्ता की नाकाम नीतियों से उपजी आर्थिक बदहाली ने देश को चौतरफा घेर लिया है, तो आवश्यक है कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के विचारों से प्रेरणा लेकर इस संकट से निकला जाए। लाल आँख दिखाने की चुनावी हवाबाजी करके क्लीन चिट देने वालों को देश की अखंडता और सुरक्षा का सबक डॉ. मनमोहन सिंह जी से सीखना चाहिए।”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान