मोदी ने भारतीय तीरंदाजों को बधाई दी

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 29 Jun 2021 , 18:10:45 PM
  • Share With



नयी दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस तीरंदाजी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट संदेश में कहा, “ पिछले कुछ दिनों में विश्व कप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दीपिका कुमारी, अंकिता , कोमालिका बारी, अतानु दास और अभिषेक को सफलता के लिए बधाई। उनकी यह सफलता इस क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। ”

उल्लेखनीय है कि भारतीय तीरंदाज अतानु दास और उनकी पत्नी स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में रविवार को मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास बना दिया।

दीपिका ने प्रतियोगिता में व्यक्तिगत, महिला युगल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक बनायी। कम्पाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान