यूक्रेन ने रूस से राजनयिक संबंध तोड़े,रूसी नागरिकों से युद्ध की मुखालफत करने की अपील

SWATI VERMA | PA
Updated: 24 Feb 2022 , 19:07:58 PM
  • Share With



कीव।यूक्रेन ने रूस से राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं तथा रूस के नागरिकों से युद्ध की मुखालफत करने की अपील की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंसकी ने गुरुवार को रूस से राजनयिक संबंध तोड़ने की अपील की और रूसी नागरिकों से अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपना विवेक नहीं खोया है, वे युद्ध की मुखालफत करें। उन्होंने ट्वीट कर आज सुबह डोनबास में रूस के सैन्य हमले की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने देश में नाजी जर्मनी के ‘विश्वासघाती’ हमले से की।उन्होंने कहा,“ रूस बुराई के रास्ते पर चल पड़ा है, लेकिन यूक्रेन अपना बचाव कर रहा है और अपनी स्वतंत्रता को नहीं छोड़ेगा, चाहे रूस कुछ भी सोचता हो। ” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा,“ हमने रूस से राजनियक संबंध तोड़ लिए हैं। रूस के निवासी जिन्होंने अभी तक अपना विवेक नहीं खोया है, वे सड़कों पर उतरें और यूक्रेन के साथ युद्ध की मुखालफत करें।”

उन्होंने कहा, “ रूस ने आज सुबह हमारे देश पर ठीक उसी विश्वासघाती हमला किया, जैसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों ने किया था। आज हमारे देश का विश्व इतिहास के विभिन्न पक्षों पर हैं। रूस बुराई के रास्ते पर चल पड़ा है,लेकिन यूक्रेन अपना बचाव कर रहा है, और अपनी आजादी नहीं छोड़ेगा, चाहे रूस कुछ भी सोचता हो।” उल्लेखनीय है कि जून 1941 में बारबरोसा अभियान शुरू होने के बाद जर्मनी ने यूक्रेन पर आक्रमण किया गया और जल्दी से उस पर कब्जा कर लिया गया लिया था। इससे पहले श्री जेलेंसकी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि वह रूस को अपनी देश की स्वतंत्रता तथा सम्प्रभुता नहीं सौंपेंगे।

उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण हासिल किए हुए लोगों से आगे आने और रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, “ कोई भी व्यक्ति जिन्होंने सैन्य प्रशिक्षण हासिल किया है, जिसके पास सैन्य अनुभव है, उन्हें आगे आना होगा तथा देशवासियों की रक्षा करनी होगी।” उन्होंने कहा, “आज सुबह हमारे सैनिक घायल हुए हैं। कृपया अस्पतालों में जाकर हमारे रक्षकों को खून दें।” श्री ज़ेलेंसकी ने रूस के आक्रमण को ‘कायरतापूर्ण’ कार्रवाई करार दिया और कहा,“ रूस ने हमारे देश पर सुबह-सुबह कायरतापूर्ण हमला किया। ठीक इसी तरह से हमारे देश पर नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हमला किया था।”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान